
रायपुर। छत्तीसगढ़ के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। प्रदेश में पहली बार भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट मैच का आयोजन होने जा रहा है। इस ऐतिहासिक आयोजन को लेकर महिला दर्शकों के लिए विशेष पहल की गई है। मैच देखने के लिए महिलाओं को निःशुल्क प्रवेश देने CM साय के सुझाव पर क्रिकेट संघ ने सहमति जताई है।
इस पहल का उद्देश्य प्रदेश की माताओं, बहनों और बेटियों को अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने का अवसर देना है। साथ ही, महिला खिलाड़ियों के प्रदर्शन से प्रेरणा लेकर प्रदेश की बेटियां भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित होंगी।
महिला दर्शकों के लिए प्रवेश निःशुल्क
अंतरराष्ट्रीय महिला टी-20 क्रिकेट मैच में महिला दर्शकों का प्रवेश निःशुल्क रखने का सुझाव दिया गया था, जिस पर क्रिकेट संघ ने सहमति जताई है। इससे अधिक से अधिक महिलाएं और बेटियां स्टेडियम पहुंचकर भारतीय महिला क्रिकेट टीम का उत्साह बढ़ा सकेंगी।
महतारी गौरव वर्ष में होगा ऐतिहासिक आयोजन
महतारी गौरव वर्ष 2026 में होने जा रहा यह आयोजन छत्तीसगढ़ में महिला क्रिकेट को नई पहचान देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर की महिला खिलाड़ियों को खेलते हुए देखने से प्रदेश की युवा खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलेगी और महिला क्रिकेट के प्रति रुचि बढ़ेगी।
इस आयोजन से छत्तीसगढ़ में महिला क्रिकेट को प्रोत्साहन मिलने के साथ ही खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर भी मिलेगा। यह मुकाबला प्रदेश की बेटियों को अपने सपनों को साकार करने और खेल के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल करने के लिए प्रेरित करेगा।
Read more: छत्तीसगढ़ में पहली बार अंतरराष्ट्रीय महिला टी-20 मैचों में महिलाओं को फ्री एंट्री, CM साय के सुझाव पर CSCS ने दी सहमतिरायपुर में मैच से पहले टीम इंडिया को दिल्ली से बुलावा, अचानक क्यों जा रही पूरी भारतीय महिला टीम?https://cgbulletin.com/team-india-was-called-from-delhi-before-the-match-in-raipur-why-is-the-entire-indian-womens-team-suddenly-leaving/: छत्तीसगढ़ में पहली बार अंतरराष्ट्रीय महिला टी-20 मैचों में महिलाओं को फ्री एंट्री, CM साय के सुझाव पर CSCS ने दी सहमति




