SANKALP BUDGET 2026: “संकल्प का बजट: बस्तर–सरगुजा को शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार का नया केंद्र बनाने की बड़ी पहल”, जानें बजट की खास बातें

एससीआर के लिए 68 करोड़ का प्रावधान, मेट्रो रेल चलाने के लिए सर्वे एजेंसी तय
रायपुर। राज्य सरकार ने वित्तीय वर्ष के लिए ₹1 लाख 72 हजार करोड़ का अनुमानित बजट पेश करते हुए बस्तर और सरगुजा अंचल के समावेशी विकास की दिशा में कई ऐतिहासिक घोषणाएं की हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, महिला सशक्तिकरण, कृषि और बुनियादी ढांचे को इस बजट का केंद्र बनाया गया है।
बस्तर बनेगा शिक्षा का गढ़
अबूझमाड़ और जगरगुंडा में दो अत्याधुनिक एजुकेशन सिटी की स्थापना की जाएगी। इन दोनों एजुकेशन सिटी के लिए ₹100 करोड़ का प्रावधान किया गया है।यहां प्राथमिक शाला से लेकर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, आईटीआई, प्री-मैट्रिक एवं पोस्ट-मैट्रिक छात्रावास, शिक्षक व छात्र आवास जैसी संपूर्ण शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती
कुनकुरी, मनेंद्रगढ़ और दंतेवाड़ा में नए मेडिकल कॉलेज शुरू किए जाएंगे।इनके संचालन हेतु ₹50 करोड़ की राशि का प्रावधान किया गया है। इसके साथ ही रायपुर में राज्य का पहला होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज खोले जाने की घोषणा भी बजट में की गई है।
कृषि और सिंचाई को बढ़ावा
इंद्रावती नदी के जल उपयोग के लिए ₹2024 करोड़ की लागत से बैराज निर्माण एवं 68 किलोमीटर लंबी नहर को स्वीकृति दी गई है। इससे 32,000 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा का विस्तार होगा। बस्तर और सरगुजा में एग्रो-आधारित रोजगार सृजन पर विशेष फोकस किया जाएगा।
पर्यटन और रोजगार के नए अवसर
बस्तर क्षेत्र में होटल, पर्यटन एवं होम-स्टे में निवेश करने पर विशेष छूट दी जाएगी। होम-स्टे पॉलिसी के लिए ₹10 करोड़ का प्रावधान किया गया है। मुख्यमंत्री बस योजना के लिए भी ₹10 करोड़ रखे गए हैं।
विकास प्राधिकरणों को अतिरिक्त बल: बस्तर विकास प्राधिकरण और सरगुजा विकास प्राधिकरण की राशि ₹50 करोड़ से बढ़ाकर ₹75 करोड़ कर दी गई है।
Budget Highlights
सरगुजा के मैनपाट विकास के लिए अलग से ₹5 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
महतारी वंदन योजना के लिए ₹8200 करोड़
महतारी सदन के लिए ₹75 करोड़
500 नए आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण हेतु ₹42 करोड़
रानी दुर्गावती योजना की शुरुआत — बालिका के 18 वर्ष पूर्ण होने पर ₹1.5 लाख की आर्थिक सहायता
मुख्यमंत्री लखपति भ्रमण योजना — लखपति दीदियों को देश-विदेश के व्यावसायिक केंद्रों का भ्रमण
खाद्य और औषधि सुरक्षा: रायपुर में इंटीग्रेटेड खाद्य एवं औषधि परीक्षण लैब की स्थापना की जाएगी, जिससे खाद्य पदार्थों और दवाइयों की गुणवत्ता की सख्त जांच संभव हो सकेगी।
बस्तर एवं सरगुजा ओलंपिक्स के लिए 22 करोड़ रुपये का प्रावधान
ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगा संबल: बस्तर और सरगुजा में पशुपालन गतिविधियों हेतु ₹15 करोड़ का प्रावधान
बस्तर में सुरक्षा और विश्वास की ओर एक और बड़ी पहल, 1500 बस्तर फाइटर्स के पदों का सृजन
औद्योगिक विकास का बजट राज्य में 23 नए औद्योगिक पार्क होंगे स्थापित, 250 करोड़ रूपए का प्रावधान
रायपुर के कालीबाड़ी में 200 बिस्तरों वाला MCH तथा चिरमिरी में जिला अस्पताल के निर्माण का प्रावधान
अधोसंरचना विकास का बजट नगर निगमों में अवसंरचना विकास के लिए 750 करोड़ रूपए का प्रावधान
बस्तर एवं सरगुजा में अतिरिक्त पोषण सहायता के लिए 15 करोड़ रुपये का प्रावधान
औद्योगिक विकास का बजटऔद्योगिक प्रयोजन के लिए भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए 200 करोड़ रुपये का प्रावधान
सिकासेर कोडार लिंकिंग के लिए 3700 करोड़ का प्रावधान
छत्तीसगढ़ वायु योजना शुरू होगी,बजट में 30 करोड रुपए का प्रावधान
दूरस्थ अंचलों तक पहुंचेगी डिजिटल कनेक्टिविटीबस्तर नेट परियोजना हेतु ₹5 करोड़ स्वीकृत
महिला एवं बाल विकास विभाग को विभिन्न योजनाओं के लिए ₹10,857 करोड़ का प्रावधान
नगर पालिका और नगर पंचायत के विकास के लिए मुख्यमंत्री आदर्श शहर समृद्धि योजना शुरू होगी, 200 करोड रुपए का अतिरिक्त प्रावधान
मुख्यमंत्री द्रुतगामी सड़क संपर्क योजना की शुरुआत
मुख्यमंत्री शिक्षा सहयोग योजना शुरू होगी, 10 करोड रुपए का प्रावधान, हॉस्टल का खर्च उठाएगी सरकार
अन्य पिछड़ा वर्ग की बेटियों के लिए रायपुर मनेंद्रगढ़ और रायगढ़ में 100 सीटर पोस्ट मैट्रिक छात्रावास बनेगा
रायपुर को बड़े परीक्षा केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए 25 करोड रुपए का प्रावधान किया गया
बिलासपुर जगदलपुर और अंबिकापुर एयरपोर्ट विकसित करने के लिए 80 करोड़ रुपए का अतिरिक्त प्रावधान
कोरबा में एयर स्ट्रिप के उन्नयन के लिए बजट में प्रावधान किया गया
नया रायपुर ऑप्टिकल फाइबर के लिए 10 करोड़
ट्रिपल आईटी के लिए 20 करोड़
सत्यसाईं संजीवनी अस्पताल के लिए 25 करोड़ का प्रावधान किया गया
समावेशी विकास की दिशा में मजबूत कदमयह बजट बस्तर और सरगुजा के भाग्योदय, क्षेत्रीय संतुलन और समावेशी विकास की स्पष्ट तस्वीर पेश करता है, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और आधारभूत सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार की उम्मीद है।

