छत्तीसगढ़

तरबूज खाने से बच्चे की मौत मामले में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल गंभीर, मांगी पूरी रिपोर्ट

रायपुर। जांजगीर जिले में तरबूज खाने के बाद एक बच्चे की मौत के मामले को लेकर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने गंभीरता दिखाई है। मंत्री ने कहा कि घटना की पूरी रिपोर्ट तलब की गई है और स्वास्थ्य विभाग व खाद्य विभाग संयुक्त रूप से मामले की जांच करेंगे।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि बच्चों की तबीयत बिगड़ने की घटना चिंताजनक है और जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

प्रदेश में कोई मंत्री तामझाम के साथ नहीं चलता- जायसवाल

वहीं मंत्रियों के काफिले को लेकर मंत्री जायसवाल ने कहा कि प्रदेश में कोई भी कैबिनेट मंत्री तामझाम के साथ नहीं चलता। उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल और सोने पर देश का पैसा बाहर जाता है, इसलिए संसाधनों का संतुलित उपयोग जरूरी है।

कांग्रेस के आदिवासी क्षेत्रों में पकड़ मजबूत करने के दावों पर मंत्री जायसवाल ने कहा कि कांग्रेस अपनी जमीन तलाश रही है। उन्होंने दावा किया कि छत्तीसगढ़ में आदिवासी समुदाय भाजपा के और करीब आया है तथा सरकार की योजनाओं का लाभ दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंच रहा है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search