छत्तीसगढ़

पद्मश्री फुलबासन बाई यादव से मिले विस अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, सुरक्षा का दिलाया भरोसा

रायपुर। विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh ने ग्राम चवेली पहुंचकर पद्मश्री सम्मानित Phoolbasan Bai Yadav से मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना।डॉ. रमन सिंह ने कहा कि फुलबासन बाई यादव के अपहरण का प्रयास अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है।

उन्होंने घटना की विस्तृत जानकारी ली और भरोसा दिलाया कि मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai के नेतृत्व वाली सरकार में अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है तथा दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।

बीते दिनों पद्मश्री सम्मानित Phoolbasan Bai Yadav के अपहरण की कोशिश का मामला सामने आया था, जिसे पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए विफल कर दिया।जानकारी के मुताबिक, पुलिस चेकिंग के दौरान फुलबासन बाई यादव को कार में ले जाते समय संदिग्ध परिस्थितियां सामने आईं, जिसके बाद कार्रवाई करते हुए अपहरण की वारदात को नाकाम कर दिया गया।

मामले की जांच में पुलिस ने खुलासा किया कि बेमेतरा की एक NGO से जुड़ी महिला ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस साजिश को अंजाम देने की योजना बनाई थी। आरोप है कि आरोपी फुलबासन बाई यादव पर दबाव बनाकर टेंडर हासिल करना चाहते थे।

पुलिस ने मामले में संबंधित लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है। घटना सामने आने के बाद प्रदेशभर में इसकी चर्चा हो रही है।इस बीच विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh ने ग्राम चवेली पहुंचकर फुलबासन बाई यादव से मुलाकात की और घटना की जानकारी ली। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search