श्रमिकों के बच्चों के लिए डॉक्टर बनने का सुनहरा अवसर, ESIC मेडिकल कॉलेजों में 700 सीटें आरक्षित

NEET UG के जरिए मिलेगा प्रवेश, आवेदन की अंतिम तिथि अब 21 जून 2026
रायपुर। श्रमिकों के बच्चों के लिए डॉक्टर बनने का सुनहरा अवसर, ESIC मेडिकल कॉलेजों में 700 सीटें आरक्षितNEET UG के जरिए मिलेगा प्रवेश, आवेदन की अंतिम तिथि अब 21 जून 2026रायपुर, 28 मई 2026। छत्तीसगढ़ के संगठित क्षेत्र में कार्यरत बीमित श्रमिकों के बच्चों के लिए मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में करियर बनाने का सुनहरा अवसर सामने आया है। भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) ने देशभर के अपने 20 प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेजों में बीमित श्रमिकों के बच्चों के लिए 700 सीटें आरक्षित की हैं।
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि पहले 31 मई निर्धारित थी, जिसे अब बढ़ाकर 21 जून 2026 कर दिया गया है। श्रम विभाग ने पात्र विद्यार्थियों से समय रहते आवेदन करने की अपील की है।
NEET UG के माध्यम से होगा चयनश्रमायुक्त कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इन आरक्षित सीटों पर प्रवेश NEET UG परीक्षा की मेरिट के आधार पर दिया जाएगा। पात्र विद्यार्थी कर्मचारी राज्य बीमा निगम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
योजना का उद्देश्य: श्रम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस विशेष आरक्षण नीति का उद्देश्य संगठित क्षेत्र के श्रमिक परिवारों के प्रतिभाशाली बच्चों को उच्च और गुणवत्तापूर्ण मेडिकल शिक्षा उपलब्ध कराना है। इससे आर्थिक रूप से सामान्य या कमजोर पृष्ठभूमि के छात्र भी डॉक्टर बनने का सपना साकार कर सकेंगे।
महत्वपूर्ण जानकारी
– कुल आरक्षित सीटें : 700
– कॉलेज : देशभर के 20 ESIC मेडिकल कॉलेज
– चयन प्रक्रिया : NEET UG मेरिट
– आवेदन की अंतिम तिथि : 21 जून 2026
– आवेदन वेबसाइट : esic.nic.inटोल फ्री हेल्पलाइन
किसी भी प्रकार की जानकारी या मार्गदर्शन के लिए विद्यार्थी एवं अभिभावक टोल फ्री नंबर 1800-11-2526 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा नजदीकी ESIC शाखा या राज्य स्तरीय क्षेत्रीय कार्यालय से भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
श्रमायुक्त कार्यालय ने प्रदेश के सभी श्रमिक परिवारों से अपील की है कि वे इस योजना की जानकारी अपने योग्य एवं इच्छुक बच्चों तक पहुंचाएं और अंतिम तिथि से पहले अधिक से अधिक आवेदन सुनिश्चित करें।



