Chhattisgarh Investor Connect: हैदराबाद में आयोजित छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम में शामिल हुए CM साय

हैदराबाद। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज हैदराबाद में आयोजित छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान वे देश के प्रमुख उद्योगपतियों और निवेशकों के समक्ष राज्य की नई औद्योगिक नीति, निवेश-अनुकूल वातावरण और विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध निवेश अवसरों की विस्तृत जानकारी दे रहे है.
मुख्यमंत्री निवेशकों को बता रहे हैं कि राज्य में निवेश के लिए अनुकूल माहौल तैयार किया गया है और प्रक्रियाओं को पहले से अधिक सरल एवं पारदर्शी बनाया गया है। उद्योग, अधोसंरचना, ऊर्जा, आईटी, खाद्य प्रसंस्करण और खनिज आधारित क्षेत्रों में निवेश के व्यापक अवसरों की भी जानकारी दी जा रही है।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न उद्योग समूहों और निवेशकों के साथ चर्चा कर उन्हें छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए आमंत्रित कर रहे हैं। राज्य सरकार की नई औद्योगिक नीति और निवेशक-अनुकूल फैसलों के चलते अब तक 8 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं।
अहमदाबाद, मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु, जापान और दक्षिण कोरिया में आयोजित निवेशक संवाद कार्यक्रमों के बाद हैदराबाद में यह इन्वेस्टर कनेक्ट आयोजित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री की निवेश प्रोत्साहन पहल से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय निवेशकों के बीच छत्तीसगढ़ के प्रति आकर्षण लगातार बढ़ रहा है।



