छत्तीसगढ़
CG BJP सोशल मीडिया टीम की अमित शाह से मुलाकात कल, देशभर में प्रथम स्थान मिलने पर होगा सम्मान

रायपुर – छत्तीसगढ़ भाजपा की सोशल मीडिया सेल की टीम केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात के लिए दिल्ली रवाना हो गई है। टीम सोमवार को रायपुर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हुई।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से भाजपा सोशल मीडिया टीम की मुलाकात होगी। यह मुलाकात उस टास्क के तहत हो रही है, जो अमित शाह ने सभी राज्यों की भाजपा सोशल मीडिया टीमों को दिया था।
बताया जा रहा है कि इस अभियान में पूरे देश में छत्तीसगढ़ भाजपा सोशल मीडिया टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया है। इसी उपलब्धि के बाद टीम को दिल्ली बुलाया गया है।
इस दौरान सोशल मीडिया अभियान, संगठनात्मक गतिविधियों और डिजिटल माध्यमों से पार्टी की पहुंच बढ़ाने को लेकर भी चर्चा होने की संभावना है।




