छत्तीसगढ़

Breaking News: सुकमा के जंगलों में नक्सलियों का बड़ा डंप बरामद, वायरलेस सेट और हथियार मिले

सुकमा। छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा से लगे सुकमा जिले के जंगलों में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। छोटे कंचाला के जंगलों में सर्च ऑपरेशन के दौरान सीआरपीएफ की 150वीं बटालियन के जवानों ने नक्सलियों के एक बड़े डंप का पता लगाया है। मौके से बड़ी संख्या में वायरलेस सेट, सिंगल शॉट राइफल समेत अन्य सामग्री बरामद की गई है।

जानकारी के मुताबिक, यह कार्रवाई कमांडेंट राकेश चंद्र शुक्ला के नेतृत्व में की गई। कंपनी कमांडर सुधीर सिंह की टीम ने छोटे कंचाला के जंगलों में सर्च अभियान चलाया। इसी दौरान सुरक्षा बलों को जंगल में छिपाकर रखी गई नक्सली सामग्री का डंप मिला।BDD और K9 टीम ने निभाई अहम भूमिकाऑपरेशन के दौरान सीआरपीएफ की BDD टीम (Bomb Detection and Disposal) और K9 डॉग स्क्वायड को भी अभियान में शामिल किया गया था। सर्च ऑपरेशन के दौरान दोनों टीमों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

वायरलेस सेट और हथियार बरामद

सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के डंप से बड़ी संख्या में वायरलेस सेट और सिंगल शॉट राइफल बरामद की है। इसके अलावा मौके से अन्य सामग्री भी मिली है। बरामद सामान को सुरक्षा बलों ने अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा से लगे इलाकों में नक्सली गतिविधियों ख़त्म होने के बाद नक्सलियों के डंप बरामद करने लगातार सर्च ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं। इसी अभियान के तहत छोटे कंचाला के जंगलों में यह कार्रवाई की जा रही है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search