छत्तीसगढ़

वरिष्ठ प्रचारक सुरेश भैयाजी जोशी ने किया अशोक लीलैंड सर्विस सेंटर का शुभारंभ, रोजगार और पर्यावरण संरक्षण पर दिया जोर

रायपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ प्रचारक श्री सुरेश भैयाजी जोशी के एक दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान राजधानी रायपुर स्थित चौहान रिजॉर्ट में अशोक लीलैंड के अत्याधुनिक सर्विस सेंटर एवं शोरूम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में ग्राहक सेवा, रोजगार सृजन और पर्यावरण संरक्षण को केंद्र में रखते हुए विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री सुरेश भैयाजी जोशी रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने की। शुभारंभ के बाद अतिथियों ने सर्विस सेंटर का अवलोकन किया तथा परिसर में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में भी भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर चौहान ग्रुप के अध्यक्ष अजय चौहान ने कहा कि अशोक लीलैंड के नए सर्विस सेंटर के माध्यम से ग्राहकों को उच्च गुणवत्ता वाली सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। उन्होंने कहा कि संस्थान पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए वृक्षारोपण और पर्यावरण अनुकूल गतिविधियों को निरंतर बढ़ावा देगा।

कार्यक्रम में अशोक लीलैंड के छत्तीसगढ़ एवं विदर्भ क्षेत्र के प्रमुख ने कंपनी की भविष्य की योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि हाइड्रोजन आधारित वाहनों और इलेक्ट्रिक वाहनों (ई-व्हीकल) को बढ़ावा देकर प्रदूषण कम करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वच्छ और हरित परिवहन भविष्य की आवश्यकता है और कंपनी इस दिशा में लगातार कार्य कर रही है।

कार्यक्रम में ग्राहक सेवा, उद्योग विकास, रोजगार सृजन तथा पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर विशेष रूप से चर्चा की गई। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, छत्तीसगढ़ मध्य क्षेत्र के संघचालक श्री पूर्णेंदु सक्सेना, सच्चिदानंद उपासने, सूरज चौहान, परमा भाई, कैलाश मुरारका, अशोक लीलैंड के पदाधिकारी, चौहान परिवार तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search