छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 59 ASP, 92 DSP अधिकारियों के तबादले

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 151 पुलिस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग की ओर से रविवार को जारी आदेश के अनुसार 59 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) और 92 उप पुलिस अधीक्षक (DSP) स्तर के अधिकारियों के नए पदस्थापना आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेश में अधिकारियों का वर्तमान पदस्थापना स्थल और नई पदस्थापना का विस्तृत विवरण दिया गया है। यह तबादला सूची तत्काल प्रभाव से लागू होगी तथा संबंधित अधिकारियों को नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस मुख्यालय और जिलों में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यह व्यापक तबादला सूची जारी की गई है। इसमें कई जिलों, बटालियनों, पुलिस मुख्यालय तथा विशेष शाखाओं में पदस्थ अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search