छत्तीसगढ़अपराध

CG NEWS: लूट का विरोध पड़ा भारी: ग्राम तुमाकला के उपसरपंच की चाकू मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

दुर्ग। धमधा ब्लॉक के ग्राम तुमाकला के उपसरपंच प्रकाश सिंह कश्यप की लूट का विरोध करने पर अज्ञात बदमाशों ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। यह सनसनीखेज वारदात रविवार देर रात करगीडीह से चिखली चौक के बीच जेवरा-सिरसा थाना क्षेत्र में हुई। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और गांव में शोक का माहौल है।

पुलिस के अनुसार प्रकाश सिंह कश्यप अपने एक साथी के साथ भिलाई से गांव लौट रहे थे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार चार अज्ञात बदमाशों ने उनका रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने पहले मोबाइल फोन और नकदी लूटने की कोशिश की। विरोध करने पर बदमाशों ने प्रकाश सिंह कश्यप पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

वारदात के दौरान उनके साथ मौजूद व्यक्ति किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भाग निकला और पुलिस को घटना की सूचना दी। आरोपी हत्या के बाद मृतक का मोबाइल फोन और करीब 4 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही जेवरा-सिरसा थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला लूट के दौरान हत्या का प्रतीत हो रहा है। आरोपियों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है।

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित कर संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।मृतक प्रकाश सिंह कश्यप ग्राम तुमाकला के उपसरपंच थे, जबकि उनकी पत्नी देवती बाई कश्यप वर्तमान में गांव की सरपंच हैं। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search