छत्तीसगढ़

कामठी गांव में फिर तनाव, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी कार्यकर्ताओं ने दुर्गा पंडाल उखाड़ा, कई घायल

कवर्धा – जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र के कामठी गांव में शनिवार को माहौल तनावपूर्ण हो गया। यहां गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दुर्गा पंडाल उखाड़ दिया, जिसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। घटना में हिन्दू पक्ष के कई लोग घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लेने हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। बताया जा रहा है कि पिछले साल भी दुर्गा प्रतिमा स्थापना को लेकर इसी गांव में विवाद हुआ था। मौके की संवेदनशीलता को देखते हुए जिला मुख्यालय से अतिरिक्त पुलिस बल रवाना कर दिया गया है। फिलहाल गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है और पुलिस हालात पर नजर बनाए हुए है।

पिछले साल भी हुआ था विवाद

पिछले साल भी कामठी गांव में गोंडवाना समाज और गांव वालों के बीच मंदिर परिसर में दुर्गा मां की मूर्ति स्थापना को लेकर विवाद हो गया था. विवाद इतना बढ़ा कि पुलिस और जिला प्रशासन टीम को मौके पर जाना पड़ा. पुलिस के आला अधिकारी जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे, जिसके बाद मामला शांत हो पाया. इसके बाद मंदिर परिसर के गेट में लगाए ताले को पुलिस ने खोला फिर मंदिर में दुर्गा मां की मूर्ति की स्थापना की गई थी। उस दौरान गांव में विवाद बढ़ने के बाद गृहमंत्री विजय शर्मा ने स्वयं गांव जाकर मामला शांत कराया था।

क्यों होता है विवाद?

कबीरधाम जिले के कूकदूर थाना अंतर्गत कामठी गांव का है. इस क्षेत्र में भारी संख्या में आदिवासी लोग रहते हैं. कामठी गांव में एक प्राचीन मंदिर है, जिसमें पहले से सभी देवी-देवताओं की मूर्ति स्थापित है. गांव के सभी लोग मंदिर में पूजा-अर्चना करते हैं. आदिवासी सामज का मानना है कि यह मंदिर उनके पूर्वजों द्वारा बनाई गई है, इसलिए इस मंदिर पर उनका अधिकार है. यही कारण है कि गांव वाले और आदिवासी समाज के बीच इसी बात को लेकर तनाव की स्थिति बनी रहती है.

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search