छत्तीसगढ़

डिप्टी सीएम अरुण साव की बड़ी घोषणा: छत्तीसगढ़ में होगी हॉकी लीग, 6 नए जिलों में खेल अधिकारियों की नियुक्ति को मंजूरी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में खेलों को नई दिशा देने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही है। प्रेस वार्ता के जरिये खेल विभाग की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए खेल मंत्री अरुण साव ने बताया कि प्रदेश में जल्द ही हॉकी लीग का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कई अहम फैसले लिए गए हैं।

खेल मंत्री ने बताया कि वर्ष 2014 के बाद पहली बार प्रदेश के प्रशिक्षकों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण दिलाया जा रहा है। वर्तमान में 14 प्रशिक्षक पटियाला में विशेष प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं, जिससे वे आधुनिक तकनीकों के साथ खिलाड़ियों को प्रशिक्षित कर सकेंगे।

उन्होंने कहा कि राज्य में खेलों के लिए बजट में भी उल्लेखनीय वृद्धि की गई है। वर्ष 2024 में खेल विभाग का बजट 104 करोड़ रुपये था, जिसे बढ़ाकर इस वर्ष 304 करोड़ रुपये कर दिया गया है। साथ ही प्रदेश में 34 नए प्रशिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया भी जल्द शुरू होगी।

अरुण साव ने बताया कि राज्य के 6 नवगठित जिलों में खेल अधिकारी के पदों को शासन से मंजूरी मिल गई है। इससे इन जिलों में खेल गतिविधियों के संचालन और खिलाड़ियों को बेहतर मार्गदर्शन मिल सकेगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में खेल अधोसंरचना (स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर) का तेजी से विकास किया जा रहा है। करीब 250 करोड़ रुपये की लागत से 22 जिलों में आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाए जा रहे हैं। इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

खेल मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को खेलों के क्षेत्र में नई पहचान दिलाना है। बेहतर प्रशिक्षण, आधुनिक सुविधाएं और पर्याप्त संसाधनों के माध्यम से प्रदेश के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए तैयार किया जा रहा है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search