Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, 21 सितंबर को भारी बारिश के आसार; समुद्र में बन रहा सिस्टम

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राज्य में 20 से 24 सितंबर के बीच बारिश की संभावना जताई है। वहीं 21 सितंबर को छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।
मौसम में इस बदलाव के पीछे बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर क्षेत्र में बनने वाला सिस्टम अहम माना जा रहा है। IMD के 17 सितंबर के अपडेट के अनुसार, 19 सितंबर के आसपास अंडमान सागर और आसपास के क्षेत्र में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके बाद यह सिस्टम धीरे-धीरे मजबूत होकर पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में दक्षिण ओडिशा और उत्तर आंध्र प्रदेश के तटों की ओर बढ़ सकता है।
21 सितंबर को बारिश का अलर्ट
IMD के छत्तीसगढ़ के लिए जारी ताजा चेतावनी में 20 सितंबर को भारी बारिश, जबकि 21, 22, 23 और 24 सितंबर को भी भारी बारिश की संभावना दर्ज की गई है। साथ ही 18 और 19 सितंबर को गरज-चमक और आकाशीय बिजली जैसी गतिविधियों की चेतावनी भी है।
रायपुर के लिए IMD के स्थानीय पूर्वानुमान में भी 19 से 23 सितंबर के बीच बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना बताई गई है। 21 सितंबर को भी एक-दो दौर की बारिश या गरज के साथ बौछार का पूर्वानुमान है।



