छत्तीसगढ़ में 24 DFO के प्रभार बदले, IFS अफसरों में बड़ा फेरबदल; इंद्रावती टाइगर रिजर्व को मिला नया डायरेक्टर

रायपुर। विष्णुदेव साय सरकार ने भारतीय वन सेवा (IFS) के अधिकारियों के प्रभार में बड़ा फेरबदल किया है। वन विभाग ने 24 DFO (डिविजनल फॉरेस्ट ऑफिसर) के प्रभार में बदलाव किया है। तबादला सूची में कई मौजूदा DFO को मैदानी जिम्मेदारियों से हटाकर कार्यालयीन पदस्थापना दी गई है, जबकि कुछ अधिकारियों के डिवीजन भी बदले गए हैं।
फेरबदल में सबसे ज्यादा चर्चा इंद्रावती टाइगर रिजर्व की है। यहां नए डायरेक्टर की पदस्थापना की गई है। इंद्रावती टाइगर रिजर्व हाल ही में बाघ के शिकार से जुड़े मामले को लेकर चर्चा में रहा है।
हालांकि, विभागीय सूत्रों का कहना है कि इंद्रावती टाइगर रिजर्व में प्रभारी डायरेक्टर का चार्ज रूटीन प्रक्रिया के तहत दिया गया है और इसे किसी विशेष मामले से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए।वन विभाग की नई पदस्थापना सूची में 24 अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया गया है। इसमें कुछ अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि कुछ को उनके वर्तमान प्रभार से हटाकर दूसरे पदों पर भेजा गया है।
देखें पूरी पोस्टिंग लिस्ट:वन विभाग द्वारा जारी आदेश में सभी 24 IFS अधिकारियों की नई पदस्थापना और प्रभार की विस्तृत जानकारी दी गई है।




