छत्तीसगढ़

SECL NEWS: छत्तीसगढ़ में शुरू हुआ देश का पहला 21 CuM इलेक्ट्रिक शॉवेल, गेवरा खदान में बढ़ेगी उत्पादन क्षमता

एसईसीएल की गेवरा परियोजना में CMD हरीश दुहन ने किया शुभारंभ, आधुनिक तकनीक और सुरक्षा सुविधाओं से लैस है मशीन

कोरबा – छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में स्थित South Eastern Coalfields Limited (SECL) की गेवरा मेगा परियोजना में देश के पहले 21 CuM क्षमता वाले इलेक्ट्रो-हाइड्रोलिक फेस शॉवेल का शुभारंभ किया गया।

एसईसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (CMD) हरीश दुहन ने मशीन का लोकार्पण किया।गेवरा परियोजना को एशिया की सबसे बड़ी कोयला खदान के रूप में जाना जाता है। नई इलेक्ट्रिक शॉवेल मशीन के शुरू होने से परियोजना में कोयला उत्पादन क्षमता बढ़ने के साथ आधुनिक, सुरक्षित और उच्च दक्षता वाले खनन संचालन को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।

इस अवसर पर एसईसीएल के निदेशक (तकनीकी, योजना एवं परियोजना) रमेश चंद्र महापात्र सहित परियोजना के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

आधुनिक सुविधाओं से लैस है मशीन

21 CuM क्षमता वाली यह इलेक्ट्रो-हाइड्रोलिक फेस शॉवेल कई आधुनिक तकनीकों से लैस है। इसमें 360 डिग्री कैमरा, ऑपरेटर फैटिग मॉनिटरिंग सिस्टम, एयर-सस्पेंशन सीट, एडजस्टेबल जॉयस्टिक, हाइड्रोलिक सीढ़ियां, गैस आधारित फायर सप्रेशन सिस्टम और FOPS मानक वाला सुरक्षित केबिन शामिल है।

मशीन को एसईसीएल के फ्लीट मैनेजमेंट सिस्टम (FMS) से भी जोड़ा गया है। इससे मशीन की कार्यक्षमता और संचालन की रियल-टाइम मॉनिटरिंग की जा सकेगी।

बताया गया है कि मशीन की वार्षिक उत्पादन क्षमता लगभग 5.31 मिलियन घनमीटर है। इसके संचालन से गेवरा परियोजना में उत्पादन, सुरक्षा और परिचालन दक्षता को और मजबूत करने में मदद मिलेगी।कार्यक्रम में एजीएम संजय मिश्रा समेत गेवरा परियोजना के अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search