छत्तीसगढ़

IPS TRANSFER :छत्तीसगढ़ में 31 वरिष्ठ IPS अधिकारियों का तबादला, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

रायपुर। राज्य सरकार ने पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए 31 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। गृह विभाग की ओर से जारी आदेश में महानिदेशक, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, पुलिस महानिरीक्षक, उप पुलिस महानिरीक्षक और सहायक पुलिस महानिरीक्षक स्तर के अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया गया है।प्रशासनिक फेरबदल के तहत पवन देव को महानिदेशक, नगर सेना एवं नागरिक सुरक्षा एवं अग्निशमन सेवाएं की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं गुरजिंदर पाल सिंह को महानिदेशक प्रशिक्षण एवं महानिदेशक, राज्य पुलिस अकादमी बनाया गया है। एसआरपी कल्लूरी को छत्तीसगढ़ पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन का प्रबंध संचालक नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा प्रदीप गुप्ता को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक प्रशासन एवं चयन के साथ संचालक अभियोजन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। विवेकानंद को वित्त, योजना एवं प्रबंध, जबकि दीपांशु विजय काबरा को रेल एवं यातायात का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। अमित कुमार को एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।

डॉ. आनंद छाबड़ा को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक तकनीकी सेवाएं, डायल-112 एवं दूरसंचार की जिम्मेदारी मिली है। वहीं ओमप्रकाश पॉल को पुलिस महानिरीक्षक कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा बनाया गया है।

किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी?

पवन देव (1992 बैच) — महानिदेशक,

नगर सेना एवं नागरिक सुरक्षा एवं अग्निशमन सेवाएं

गुरजिंदर पाल सिंह (1994 बैच) — महानिदेशक प्रशिक्षण एवं महानिदेशक, राज्य पुलिस अकादमी

एसआरपी कल्लूरी (1994 बैच) — प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन

प्रदीप गुप्ता (1995 बैच) — अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, प्रशासन एवं चयन; अतिरिक्त प्रभार संचालक, अभियोजन

विवेकानंद (1996 बैच) — अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, वित्त, योजना एवं प्रबंध

दीपांशु विजय काबरा (1997 बैच) — अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, रेल एवं यातायात

अमित कुमार (1998 बैच) — अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स

डॉ. आनंद छाबड़ा (2001 बैच) — अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, तकनीकी सेवाएं, डायल-112 एवं दूरसंचार

ओमप्रकाश पॉल (2003 बैच) — पुलिस महानिरीक्षक, कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा

अंकित कुमार गर्ग (2004 बैच) — पुलिस महानिरीक्षक, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स एवं विशेष शाखा

ध्रुव गुप्ता (2005 बैच) — पुलिस महानिरीक्षक, CID, CCTNS एवं स्क्रॉब

बालाजीराव सोमावर (2007 बैच) — पुलिस महानिरीक्षक, अजाक एवं तकनीकी सेवाएं

प्रशांत कुमार अग्रवाल (2008 बैच) — पुलिस महानिरीक्षक, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल

मिलना कुर्रे (2008 बैच) — उप पुलिस महानिरीक्षक, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स

पारूल माथुर (2008 बैच) — उप पुलिस महानिरीक्षक, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स

मनीष शर्मा (2009 बैच) — उप पुलिस महानिरीक्षक, प्रशासन एवं चयन

अभिषेक मीणा (2010 बैच) — उप पुलिस महानिरीक्षक, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, बस्तर

सदानंद कुमार (2010 बैच) — उप पुलिस महानिरीक्षक, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल

गिरिजा शंकर जायसवाल (2010 बैच) — उप पुलिस महानिरीक्षक, CID एवं CCTNS/स्क्रॉब

एमएल कोटवानी (2010 बैच) — उप पुलिस महानिरीक्षक, नगर सेना, राज्य आपदा प्रबंधन बल एवं अग्निशमन सेवाएं

प्रशांत कुमार ठाकुर (2011 बैच) — उप पुलिस महानिरीक्षक, सुरक्षा

अजातशत्रु बहादुर सिंह (2011 बैच) — उप पुलिस महानिरीक्षक, वित्त, योजना एवं प्रबंध

विवेक शुक्ला (2012 बैच) — उप पुलिस महानिरीक्षक, दूरसंचार एवं डायल-112

राजेश कुकरेजा (2012 बैच) — उप पुलिस महानिरीक्षक, CCTNS एवं स्क्रॉब

श्वेता राजमणी (2012 बैच) — उप पुलिस महानिरीक्षक, दूरसंचार एवं डायल-112

रामकृष्ण साहू (2012 बैच) — उप पुलिस महानिरीक्षक, सीड

मोहित गर्ग (2013 बैच) — सहायक पुलिस महानिरीक्षक, प्रशासन एवं चयन

रवि कुमार कुर्रे (2014 बैच) — सहायक पुलिस महानिरीक्षक, सीड

यदुवली अक्षय कुमार (2018 बैच) — सहायक पुलिस महानिरीक्षक, CCTNS; अतिरिक्त प्रभार संयुक्त परिवहन आयुक्त-सड़क सुरक्षा

चिराग जैन (2020 बैच) — सेनानी, 18वीं बटालियन, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी

अंजलि विश्वकर्मा (2021 बैच) — सहायक पुलिस महानिरीक्षक, यातायात

इस फेरबदल में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, CID, CCTNS/SCRB, तकनीकी सेवाएं, डायल-112 और कानून-व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण पुलिस विंग में भी नई जिम्मेदारियां तय की गई हैं। इससे राज्य के पुलिस प्रशासन में जिम्मेदारियों का व्यापक पुनर्गठन हुआ है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search