छत्तीसगढ़

“भाजपा का टिफिन कनेक्ट”: बूथ स्तर पर बढ़ेगी नजदीकी और मजबूती?

रायपुर – भाजपा एक बार फिर बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए टिफिन पॉलिटिक्स को आगे बढ़ा रही है। आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ भाजपा के सभी सांसद अपने-अपने क्षेत्रों के बूथों में कार्यकर्ताओं के साथ टिफिन भोज करेंगे।

पीएम मोदी का निर्देश

बीते दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सांसदों की कार्यशाला में सभी सांसदों को यह निर्देश दिया था कि वे नियमित रूप से बूथों पर जाएं। कार्यकर्ताओं के साथ टिफिन भोज करें, और कार्यकर्ताओं के साथ आत्मीय संबंध बनाएं। इन निर्देशों के बाद पूरे देश के साथ छत्तीसगढ़ भाजपा के सांसद जल्द ही बूथों में कार्यकर्ताओं के साथ टिफिन भोज करते हुए दिखाई देंगे।

जुड़ाव और एकजुटता

इस पहल का उद्देश्य कार्यकर्ताओं से नजदीकी और एकजुटता तो है ही, साथ ही बूथों को और मजबूत करना भी है। टिफिन भोज के जरिए सांसद सीधे बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं व सुझावों को समझेंगे।

जानिये सांसद महेश कश्यप ने क्या कहा

IMG 20250910 154519पीएम मोदी ने कहा है बूथों में जाकर समय बिताइये। टिफिन लेकर जाइये। कार्यकर्ताओं के साथ टिफिन भोज करिये। उनको केंद्र और राज्य सरकार की योजनाएं बताइए। उनकी समस्या सुनिये। यह भारतीय जनता पार्टी की विशेषता है।

पहले भी मिली थी सफलता

भाजपा ने वर्ष 2023 के चुनाव से पहले भी “टिफिन भोज” अभियान चलाया था। उस वक्त नेताओं ने कार्यकर्ताओं के बीच बैठकर भोजन किया था, जिसका असर संगठनात्मक मजबूती और कार्यकर्ताओं के उत्साह में साफ दिखा था।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button