छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को मिलेगी नई उड़ान, तकनीकी वस्त्र क्षेत्र के लिए बनेगी व्यापक कार्ययोजना

एग्रो, मेडिकल, कंस्ट्रक्शन और स्मार्ट टेक्सटाइल पर फोकस

रायपुर। छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल और तकनीकी वस्त्र (Technical Textiles) क्षेत्र की संभावनाओं को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार व्यापक कार्ययोजना तैयार करेगी। मुख्य सचिव श्री विकासशील ने राष्ट्रीय तकनीकी वस्त्र मिशन के तहत ग्रामोद्योग विभाग और संबंधित विभागों के अधिकारियों को इस दिशा में ठोस कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए हैं।

मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश में तकनीकी वस्त्र उद्योग के विकास के लिए शिक्षा, प्रशिक्षण और कौशल विकास पर विशेष ध्यान दिया जाए। इसके लिए शैक्षणिक एवं तकनीकी शिक्षण संस्थानों से आवश्यक सहयोग लेकर युवाओं को इस क्षेत्र की जरूरतों के अनुरूप प्रशिक्षित करने की दिशा में काम किया जाए।बैठक में ग्रामोद्योग विभाग के अधिकारियों ने राष्ट्रीय तकनीकी वस्त्र मिशन के अंतर्गत शिक्षा, प्रशिक्षण, कौशल विकास, बाजार विकास, अनुसंधान, नवाचार और विकास से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत प्रस्तुतिकरण दिया।

बैठक के दौरान तकनीकी वस्त्रों के विभिन्न क्षेत्रों में छत्तीसगढ़ की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई। इनमें एग्रो टेक्सटाइल, मेडिकल टेक्सटाइल, कंस्ट्रक्शन टेक्सटाइल, स्मार्ट टेक्सटाइल, स्पोर्ट्स, होम टेक्सटाइल और क्लॉथ जैसे क्षेत्र प्रमुख रहे।

अधिकारियों और तकनीकी विशेषज्ञों ने प्रदेश में उपलब्ध संसाधनों, संस्थागत क्षमता, कौशल विकास और बाजार की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए तकनीकी वस्त्र उद्योग के लिए आवश्यक रणनीति पर विचार-विमर्श किया।

बैठक में ग्रामोद्योग विभाग के सचिव राजेश सिंह राणा सहित उद्योग एवं वाणिज्य, तकनीकी शिक्षा, एनआईटी, कौशल विकास, उच्च शिक्षा तथा विश्वविद्यालयों के तकनीकी विशेषज्ञ शामिल हुए।प्रदेश में तकनीकी वस्त्र क्षेत्र के विस्तार से रोजगार, कौशल विकास, अनुसंधान और नए औद्योगिक अवसरों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search