छत्तीसगढ़

‘कांग्रेस के पास वोट ही नहीं, तो चोरी कहां से होगी’, डिप्टी सीएम अरुण साव का तंज

बिलासपुर में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए अरुण साव, कांग्रेस पर साधा निशाना

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के पास वोट ही नहीं है, तो वोट चोरी कहां से होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भीड़तंत्र के जरिए देश में अराजकता पैदा कर लोकतंत्र को खत्म करने का प्रयास कर रही है। नए भारत में अराजकता नहीं चलेगी और कांग्रेस का यह प्रयास कभी सफल नहीं होगा।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

बिलासपुर में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार खटीक के नेतृत्व में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा निकाली गई। उप मुख्यमंत्री अरुण साव की उपस्थिति में आयोजित इस पदयात्रा में जिले के हजारों लोग शामिल हुए। पदयात्रा के बाद आयोजित सभा को संबोधित करते हुए साव ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।

जनता का विश्वास जीतने में नाकाम कांग्रेस : साव

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस वोट चोरी का आरोप लगा रही है, लेकिन जनता उसे वोट ही नहीं दे रही है। कांग्रेस जनता का दिल और विश्वास जीतने में नाकाम रही है। उन्होंने कहा कि विजन की कमी के कारण कांग्रेस चुनावों में हार का सामना कर रही है और अब हार का ठीकरा दूसरे कारणों पर फोड़ रही है।

‘नया भारत है, अराजकता नहीं चलेगी’

अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस विदेशी ताकतों के साथ मिलकर देश के विकास को रोकने की कोशिश कर रही है। मगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकसित भारत बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। ऐसे में देश के भीतर अराजकता फैलाने की कोशिशों को सफल नहीं होने दिया जाएगा।

पदयात्रा में कई जनप्रतिनिधि हुए शामिल

पदयात्रा में वरिष्ठ विधायक अमर अग्रवाल, धरमलाल कौशिक, धर्मजीत सिंह और सुशांत शुक्ला, क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, महापौर पूजा विधानी, पाठ्य पुस्तक निगम अध्यक्ष राजा पांडे, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, प्रदेश मंत्री हर्षिता पांडेय, पूर्व सांसद लखनलाल साहू, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष रजनीश सिंह, भाजपा शहर जिला अध्यक्ष दीपक सिंह और ग्रामीण जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल सहित भाजपा के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search