छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस आज लेंगे शपथ, राज्यपाल रमेन डेका दिलाएंगे पद और गोपनीयता की शपथ

रायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को आज नया मुख्य न्यायाधीश मिलने जा रहा है। ओडिशा हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश जस्टिस कृष्ण राम महापात्र सोमवार को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ लेंगे। राज्यपाल रमेन डेका उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।

शपथ ग्रहण समारोह दोपहर 1:30 बजे रायपुर स्थित लोक भवन के छत्तीसगढ़ मंडपम में आयोजित होगा। समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत प्रदेश के कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक एवं न्यायिक अधिकारी मौजूद रहेंगे।

जस्टिस कृष्ण राम महापात्र की छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति को केंद्र सरकार ने 5 सितंबर को मंजूरी दी थी। वह इससे पहले ओडिशा हाईकोर्ट में न्यायाधीश के रूप में कार्यरत थे।

शपथ ग्रहण के बाद सोमवार शाम 4:15 बजे बिलासपुर स्थित छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में उनके सम्मान में अभिनंदन समारोह भी आयोजित किया जाएगा। हाईकोर्ट की ओर से इसकी आधिकारिक सूचना जारी की गई है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search