छत्तीसगढ़राजनीति

Cg Bjp Meeting: सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की अहम बैठक, वीडी शर्मा की मौजूदगी में 13 टोलियों के साथ मंथन

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के ‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर बुधवार को राजधानी रायपुर स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में अहम बैठक शुरू हो गई है। बैठक में अभियान की आगामी रणनीति और कार्यक्रमों को लेकर मंथन किया जा रहा है।

बैठक में सांसद एवं राष्ट्रीय संकुल संयोजक वीडी शर्मा मौजूद हैं और बैठक ले रहे हैं। वहीं क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय भी बैठक में शामिल हैं। अभियान के लिए गठित 13 टोलियों के पदाधिकारी भी बैठक में मौजूद हैं।

अब तक के काम की समीक्षा, आगे की रणनीति पर जोर

बैठक में सेवा संकल्प अभियान के तहत अब तक किए गए कार्यों और गतिविधियों की समीक्षा की जा रही है। साथ ही अभियान को संगठन के स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने के लिए कार्ययोजना तैयार की जा रही है।

आगामी कार्यक्रमों, संगठनात्मक जिम्मेदारियों और अभियान को जन-जन तक पहुंचाने की रणनीति पर भी पदाधिकारियों के साथ चर्चा हो रही है।17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा अभियानगौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा और समर्पण के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक एक महीने का विशेष ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाएगी।

नरेंद्र मोदी ने 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में सार्वजनिक जीवन में एक महत्वपूर्ण राजनीतिक भूमिका की शुरुआत की थी। अभियान के माध्यम से उनके 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन, सेवा, विकास और राष्ट्र निर्माण से जुड़े कार्यों को जनता तक पहुंचाने की योजना है।

मंगलवार को जनप्रतिनिधियों के साथ हुई थी बैठक:अभियान को लेकर मंगलवार से दो दिवसीय बैठकों की शुरुआत हुई थी। पहले दिन प्रदेश स्तर पर गठित टोलियों के साथ बैठक कर अब तक की गतिविधियों की समीक्षा की गई थी। इसके बाद भाजपा के महापौर और सभापतियों के साथ बैठक हुई। जिला पंचायत और नगर पंचायत के अध्यक्षों एवं उपाध्यक्षों से भी अभियान को लेकर फीडबैक लिया गया था।

अब दूसरे दिन वीडी शर्मा की मौजूदगी में 13 टोलियों के साथ बैठक हो रही है, जिसमें अभियान की आगामी रणनीति, कार्यक्रमों और जिम्मेदारियों को अंतिम रूप देने पर जोर है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search