छत्तीसगढ़

सतनामी समाज के धर्मगुरु गुरु बालदास के बड़े बेटे ढाल दास कांग्रेस में शामिल, पूर्व सीएम ने पार्टी का गमछा पहनाकर किया स्वागत

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में शुक्रवार को उस समय हलचल बढ़ गई, जब सतनामी समाज के धर्मगुरु गुरु बालदास के बड़े बेटे गुरु ढाल दास ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। रायपुर में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास पर आयोजित कार्यक्रम में ढाल दास ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उन्हें कांग्रेस का गमछा पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी गुरु ढाल दास के पार्टी में शामिल होने पर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।

गौरतलब है कि गुरु ढाल दास मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई हैं। ऐसे में उनके कांग्रेस में शामिल होने को छत्तीसगढ़ की राजनीति में महत्वपूर्ण घटनाक्रम के तौर पर देखा जा रहा है। सतनामी समाज में गुरु बालदास परिवार की सामाजिक पकड़ और राजनीतिक पृष्ठभूमि को देखते हुए इस घटनाक्रम के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं।

गुरु ढाल दास के कांग्रेस प्रवेश से कांग्रेस को सामाजिक स्तर पर मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं, उनके इस कदम के बाद प्रदेश की राजनीतिक चर्चाओं का दौर भी तेज हो गया है।

भूपेश बघेल ने कहा—“गुरु ढाल दास जी का हम सब कांग्रेस पार्टी में हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करते हैं।”

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search