छत्तीसगढ़

CREDAI Property Expo 2026: मिलेगा भरोसे के साथ आशियाने का मौका, रजिस्ट्री-स्टांप ड्यूटी पर 50% छूट

रायपुर। राजधानी रायपुर में प्रॉपर्टी खरीदने का इंतजार कर रहे लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। क्रेडाई छत्तीसगढ़ का 7वां क्रेडाई प्रॉपर्टी एक्सपो 2026 18 से 20 सितंबर तक बूढ़ापारा स्थित इंडोर स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। एक्सपो में प्रदेशभर के करीब 50 क्रेडाई सदस्य बिल्डर्स 250 से अधिक प्रोजेक्ट्स के साथ शामिल होंगे। खास बात यह है कि एक्सपो के दौरान बुकिंग कराने वाले ग्राहकों को पहली बार रजिस्ट्री और स्टांप ड्यूटी में 50 फीसदी छूट का लाभ मिलेगा।

क्रेडाई छत्तीसगढ़ के पदाधिकारियों ने पत्रकार वार्ता में बताया कि एक्सपो का उद्देश्य केवल प्रॉपर्टी की बिक्री नहीं, बल्कि खरीदारों को एक ही मंच पर उनकी जरूरत और बजट के मुताबिक बेहतर विकल्प उपलब्ध कराना है। यहां फ्लैट, बंगला, मकान, विला, प्लॉट और कमर्शियल स्पेस से जुड़े कई विकल्प मौजूद रहेंगे। नए प्रोजेक्ट्स के साथ पुराने और स्थापित प्रोजेक्ट्स की जानकारी भी खरीदारों को मिलेगी।

तीन दिन की बुकिंग पर सबसे बड़ा ऑफर

क्रेडाई छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष पंकज लाहोटी, चेयरमैन मृणाल गोलछा, सचिव अभिषेक बच्छावत, आईपीपी संजय रहेजा, कोषाध्यक्ष आयुष मोदी, प्रोग्राम चेयरमैन अशोक मूंदड़ा और प्रतीक केवलानी ने बताया कि हर एक्सपो में खरीदारों को कुछ नया देने का प्रयास किया जाता है। इस बार अब तक का सबसे बड़ा ऑफर दिया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि 18, 19 और 20 सितंबर को एक्सपो में बुकिंग कराने वाले ग्राहकों को रजिस्ट्री और स्टांप ड्यूटी में 50 प्रतिशत की छूट का लाभ मिलेगा। इसके अलावा अलग-अलग बिल्डर्स भी अपने स्तर पर विशेष ऑफर और योजनाएं पेश करेंगे।

एक छत के नीचे 250 से ज्यादा प्रोजेक्ट

आयोजकों के मुताबिक छत्तीसगढ़ के अलग-अलग शहरों से करीब 50 से अधिक बिल्डर्स अपने 250 से ज्यादा प्रोजेक्ट लेकर एक्सपो में पहुंच रहे हैं। खरीदार अपनी पसंद के अनुसार बजट, लोकेशन, साइज और सुविधाओं के आधार पर प्रॉपर्टी का चयन कर सकेंगे।

क्रेडाई पदाधिकारियों ने कहा कि अगस्त-सितंबर आते ही लोगों की ओर से एक्सपो को लेकर पूछताछ शुरू हो जाती है। खासकर नए खरीदारों के लिए यह आयोजन बेहतर अवसर है, क्योंकि अलग-अलग बजट और लोकेशन के विकल्प एक ही जगह उपलब्ध होंगे। वहीं पहले से प्रॉपर्टी रखने वाले लोग निवेश के लिए नए प्रोजेक्ट्स की जानकारी ले सकेंगे।

बैंक स्टॉल पर होम लोन की जानकारी

प्रॉपर्टी खरीदने वालों को फाइनेंस की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए एक्सपो में बैंकिंग स्टॉल भी लगाए जाएंगे। यहां ग्राहक होम लोन की प्रक्रिया, ईएमआई, आवश्यक दस्तावेज और वित्तीय विकल्पों की जानकारी हासिल कर सकेंगे।

आयोजकों का कहना है कि किराए के मकान में रहने वाले लोग भी अपनी मौजूदा किराया राशि और संभावित ईएमआई का आकलन करते हुए अपने घर का सपना पूरा करने की दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं।

रेरा स्टॉल पर मिलेगी प्रोजेक्ट की कानूनी जानकारी

एक्सपो की एक महत्वपूर्ण खासियत छत्तीसगढ़ रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (रेरा) का स्टॉल भी होगा। खरीदार यहां अपनी पसंद के प्रोजेक्ट से संबंधित वैधानिक और कानूनी जानकारी हासिल कर सकेंगे।क्रेडाई से जुड़े बिल्डर्स रेरा और टाउन एंड कंट्री प्लानिंग के निर्धारित नियमों एवं मापदंडों के अनुरूप प्रोजेक्ट विकसित करने पर जोर देते हैं। ऐसे में एक्सपो में खरीदारों को प्रॉपर्टी से संबंधित आवश्यक जानकारी एक ही स्थान पर मिलने का दावा आयोजकों ने किया है।

‘क्रेडाई सेलिब्रेट्स रायपुर’ अभियान भी रहेगा आकर्षण

क्रेडाई की ओर से ‘क्रेडाई सेलिब्रेट्स रायपुर’ नाम से विशेष अभियान भी चलाया जा रहा है। इसके माध्यम से रायपुर के इतिहास, विकास, परंपरा, संस्कृति और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी जानकारी लोगों तक पहुंचाई जा रही है। एक्सपो में आने वाले विजिटर्स को भी इस अभियान से जोड़ा जाएगा। क्रेडाई पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन और उसके सदस्य केवल प्रॉपर्टी कारोबार तक सीमित नहीं हैं, बल्कि सामाजिक सरोकारों और शहर के विकास में भी अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्रेडाई के मुताबिक रायपुर, दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव, सरगुजा, अंबिकापुर और बिलासपुर समेत प्रदेशभर के 180 से अधिक पंजीकृत और प्रतिष्ठित बिल्डर्स एवं डेवलपर्स संगठन से जुड़े हैं।18 से 20 सितंबर तक बूढ़ापारा इंडोर स्टेडियम में आयोजित होने वाला यह एक्सपो उन लोगों के लिए खास अवसर है, जो लंबे समय से अपने घर, प्लॉट या निवेश के लिए सही प्रॉपर्टी की तलाश कर रहे हैं।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search