छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ के दो IAS अधिकारियों को मिला अतिरिक्त प्रभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने दो IAS अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। यह जिम्मेदारी IAS दीपक अग्रवाल के अवकाश पर रहने के दौरान व्यवस्था के तहत दी गई है।
- IAS इफ्फत आरा को सचिव, छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (PSC) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
- IAS राजेंद्र कटारा को नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
अधिकारियों को यह अतिरिक्त जिम्मेदारी दीपक अग्रवाल के अवकाश की अवधि के दौरान सौंपी गई है।




