छत्तीसगढ़अपराध

खपरगंज बवाल: मास्टरमाइंड सोहेल खान ने किया सरेंडर, तीन फरार साथी भी गिरफ्तार

बिलासपुर। शहर के खपरगंज में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुए हिंसक बवाल और पथराव के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले का मुख्य आरोपी बताए जा रहे सोहेल खान ने 1 सितंबर की रात कोनी थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। वहीं पुलिस ने उसके तीन फरार साथियों को भी लालखदान क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। पुलिस चारों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

दरअसल, 28 अगस्त की रात सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के खपरगंज में बिरयानी सेंटर के पास दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। देखते ही देखते विवाद हिंसक झड़प में बदल गया और दोनों पक्षों ने अपने-अपने साथियों को मौके पर बुला लिया। इसके बाद सड़क पर जमकर पथराव हुआ। घटना में कई लोग घायल हुए थे।घटना के बाद पुलिस ने कानून-व्यवस्था संभालने के लिए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया था। मौके पर एसएसपी और कलेक्टर भी पहुंचे थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पहले दोनों पक्षों के कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इनमें सोहेल गुट के आठ और ठाकुर राम सिंह गुट के तीन आरोपी शामिल थे।पुलिस की लगातार कार्रवाई और दबाव के बीच चार दिन से फरार चल रहे सोहेल खान ने आखिरकार कोनी थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। इसके साथ ही पुलिस ने उसके फरार साथी खपरगंज निवासी अरबाज, अब्दुल रज्जाक और एक अन्य आरोपी को लालखदान क्षेत्र से पकड़ लिया।

सोहेल खान की गिरफ्तारी के बाद इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या 12 हो गई है। हालांकि, मामले का एक अन्य मुख्य आरोपी ठाकुर राम सिंह अभी फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश के साथ ही घटना में शामिल अन्य फरार आरोपियों की भी पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search