छत्तीसगढ़

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के जन्मदिन पर 15 अक्टूबर को मेगा शो, मौजूद रहेगा पूरा मंत्री मंडल,जुबिन नौटियाल देंगे प्रस्तुति

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष एवं राजनांदगांव विधायक डॉ. रमन सिंह के जन्मदिन के अवसर पर 15 अक्टूबर को राजनांदगांव में भव्य मेगा शो का आयोजन किया जाएगा। युवा वेलफेयर फाउंडेशन के माध्यम से आयोजित इस कार्यक्रम में बॉलीवुड के मशहूर सिंगर जुबिन नौटियाल अपनी प्रस्तुति देंगे।कार्यक्रम का आयोजन शहर के दिग्विजय स्टेडियम में किया जाएगा। आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। खबर के मुताबिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है और 50 हजार से अधिक दर्शकों के लिए बैठक व्यवस्था की जा रही है।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

सीएम साय समेत पूरा मंत्रिमंडल रहेगा मौजूद

डॉ. रमन सिंह के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश मंत्रिमंडल के सदस्य, राज्यसभा सांसद और विधायक भी मौजूद रहेंगे। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी जाएंगी।

हर साल होता है भव्य आयोजन

रिपोर्ट के मुताबिक, युवा वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से वर्ष 2023 से डॉ. रमन सिंह के जन्मदिन को विशेष रूप से मनाने के लिए संगीत कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। 2023 में कवि शैलेश लोढ़ा, 2024 में कवि डॉ. कुमार विश्वास और 2025 में बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कैलाश खेर की प्रस्तुति हुई थी। इस वर्ष 15 अक्टूबर की रात जुबिन नौटियाल राजनांदगांव में प्रस्तुति देंगे। आयोजन को लेकर शहर में उत्साह का माहौल है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search