छत्तीसगढ़

रायपुर ब्रेकिंग: GST विभाग में 10 ज्वाइंट कमिश्नर के तबादले, सोनल के. मिश्रा बनीं BIU की हेड

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। राज्य सरकार की ओर से 8 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश के तहत ज्वाइंट कमिश्नर स्तर के 10 अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापना पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

सोनल के. मिश्रा को BIU की जिम्मेदारी

जारी आदेश के अनुसार, सोनल के. मिश्रा को राज्य कर आयुक्त कार्यालय में मुख्यालय स्तर पर बिजनेस इंटेलिजेंस यूनिट (BIU) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, अब तक BIU में पदस्थ नरेंद्र वर्मा को रायपुर संभाग-एक में स्थानांतरित किया गया है।

इन अधिकारियों की भी बदली पदस्थापना: आदेश में अन्य अधिकारियों की नई पदस्थापना भी निर्धारित की गई है। इनमें याचना ताम्रकार, सुनील चौधरी, दीपक गिरि, लता जे. त्यागी, भावना अली, गुलुपा पुरसेठ, मुकेश त्यागी और जसिता मिंज शामिल हैं।

आदेश के मुताबिक, अधिकारियों के तबादले प्रशासनिक आधार पर किए गए हैं। स्थानांतरण संबंधी आदेश को मुख्यमंत्री की मंजूरी मिलने के बाद जारी किया गया है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search