छत्तीसगढ़
मुंगेली में दर्दनाक सड़क हादसा, विधायक पुन्नूलाल मोहले के भाई समेत 3 की मौत

मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन लोगों को एक अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल तीनों लोगों को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
मृतकों में मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले के भाई भी शामिल बताए जा रहे हैं। यह हादसा जरहागांव थाना क्षेत्र के दशरंगपुर के पास हुआ।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना सुबह 6:30 की है। जब विधायक पुन्नू लाल मोहल्ले के भाई अधीन दास मोहल्ले सुबह मॉर्निंग वॉक में अपने दो साथियों के साथ मुख्य मार्ग मे निकले हुए थे। एक पिकअप वाहन जो मुंगेली की ओर जा रहा था। उसने तीनों को ठोकर मार दी जहां घायलों को जिला अस्पताल मुंगेली ले जाया गया और डॉक्टर ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।




