रायपुर में मैच से पहले टीम इंडिया को दिल्ली से बुलावा, अचानक क्यों जा रही पूरी भारतीय महिला टीम?

कल सुबह 8 बजे रायपुर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे सभी खिलाड़ी
रायपुर। भारत और जिंबाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच रायपुर में होने वाली T20 सीरीज से पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम को दिल्ली से बुलावा आया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय महिला क्रिकेट टीम के पदक विजेता खिलाड़ियों और अन्य पदकवीरों से मुलाकात कर उनका सम्मान करेंगे। इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भारतीय महिला टीम के खिलाड़ी 15 अक्टूबर की सुबह रायपुर से दिल्ली रवाना होंगे।
आखिर अचानक दिल्ली क्यों जा रही टीम इंडिया?
मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह 8 बजे भारतीय महिला क्रिकेट टीम रायपुर से दिल्ली के लिए रवाना होगी। दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास पर आयोजित कार्यक्रम में एशियन गेम्स 2026 में स्वर्ण और अन्य पदक जीतने वाले भारतीय महिला क्रिकेट टीम, महिला हॉकी टीम और दूसरे पदक विजेता खिलाड़ियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुलाकात करेंगे और उनका सम्मान करेंगे।
कार्यक्रम में शामिल होने के बाद भारतीय महिला टीम के खिलाड़ी गुरुवार रात को वापस रायपुर लौट आएंगे। फिलहाल टीम इंडिया रायपुर में ठहरी हुई है और आगामी मुकाबलों के लिए अभ्यास कर रही है।
रायपुर में 16, 18 और 20 अक्टूबर को मुकाबले
भारत और जिंबाब्वे की महिला टीमों के बीच रायपुर में 16, 18 और 20 अक्टूबर को T20 मुकाबले खेले जाने हैं। ऐसे में दिल्ली में होने वाला यह कार्यक्रम भारतीय टीम के व्यस्त कार्यक्रम के बीच महत्वपूर्ण है। टीम की वापसी के बाद आगामी मैचों की तैयारियां जारी रहेंगी।रायपुर में होने वाले इन मुकाबलों को लेकर क्रिकेट प्रशंसकों में उत्साह है। अब सबकी नजर इस बात पर रहेगी कि दिल्ली से लौटने के बाद भारतीय महिला टीम मैदान पर किस तरह प्रदर्शन करती है।



