छत्तीसगढ़खेल

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का आगाज कल से, CM साय करेंगे शुभारंभ, ओलंपियन खिलाड़ियों के साथ दिखेगा हॉकी का दमदार प्रदर्शन, जियोहॉटस्टार पर होगी सभी मुकाबलों की लाइव स्ट्रीमिंग

रायपुर। छत्तीसगढ़ में हॉकी के रोमांच और खेल प्रतिभाओं को नया मंच देने वाली छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का आगाज कल, 21 अक्टूबर से होने जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायपुर के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में शाम 5 बजे लीग का शुभारंभ करेंगे। केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल राज्य मंत्री रक्षा निखिल खड़से उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता करेंगी।लीग के मुकाबले 22 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक खेले जाएंगे। प्रतियोगिता में छह शहरों का प्रतिनिधित्व करने वाली छह फ्रेंचाइजी हिस्सा लेंगी। इस दौरान कुल 18 रोमांचक मुकाबले होंगे, जिनका सीधा प्रसारण जियोहॉटस्टार पर किया जाएगा। दर्शक प्रतिदिन शाम 5:30 बजे से हिंदी और छत्तीसगढ़ी भाषा में मैचों का आनंद ले सकेंगे।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

मैदान पर उतरेंगे भारतीय हॉकी के दिग्गज

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में ओलंपियन सुरेंद्र कुमार, प्रदीप मोर, एस.वी. सुनील, ललित कुमार उपाध्याय, शमशेर और चिंगलेनसाना सिंह कंगुजाम जैसे अनुभवी खिलाड़ी प्रमुख आकर्षण होंगे। ये खिलाड़ी छह फ्रेंचाइजी के मार्की खिलाड़ियों के रूप में नजर आएंगे। इनके अनुभव और प्रदर्शन से प्रतियोगिता का रोमांच बढ़ने की उम्मीद है।

महिला हॉकी को भी मिलेगा प्रोत्साहन

लीग के पहले दिन महिला हॉकी का प्रदर्शनी मुकाबला भी आयोजित किया जाएगा। इसका उद्देश्य महिला खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करना और प्रदेश में हॉकी के प्रति रुचि बढ़ाना है।‘चलो रे संगी हॉकी खेलबो’ की टैगलाइन के साथ आयोजित यह लीग छत्तीसगढ़ में हॉकी को बढ़ावा देने, उभरते खिलाड़ियों को अवसर उपलब्ध कराने और प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय एवं वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। अब रायपुर के मैदान पर खिलाड़ियों का दम देखने के साथ देश-दुनिया के दर्शक भी जियोहॉटस्टार के जरिए मुकाबलों से जुड़ सकेंगे।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search