रायपुर ब्रेकिंग: बिरगांव की वोटर लिस्ट में भारी गड़बड़ी! दीपक बैज बोले – ‘यह वोट चोरी का बड़ा मोहरा’

रायपुर। बिरगांव नगर निगम की मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के अध्यक्ष दीपक बैज ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि SIR के माध्यम से मतदाता सूची में गड़बड़ियां की गई हैं और कई मतदाताओं के नाम जानबूझकर काटे जा रहे हैं।
दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस का विरोध इसी तरह की गड़बड़ियों को लेकर है। उन्होंने दावा किया कि मतदाता सूची में महिलाओं को पुरुष और पुरुषों को महिला बताया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिरगांव की महापौर को भी मतदाता सूची में पुरुष के बजाय महिला बताया गया है।
‘यह वोट चोरी का बड़ा मोहरा है’
PCC चीफ ने आरोप लगाया कि बिरगांव सहित जिन अन्य नगर निगमों में चुनाव होने हैं, वहां SIR प्रक्रिया के माध्यम से मतदाता सूची में गड़बड़ियां की गई हैं। उन्होंने इसे वोट चोरी से जुड़ा बड़ा मुद्दा बताते हुए कहा कि मतदाता सूची में इस तरह की त्रुटियां लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर सवाल खड़े करती हैं।
कांग्रेस की मांग – गड़बड़ियों को सुधारा जाए
दीपक बैज ने मांग की कि मतदाता सूची में सामने आई त्रुटियों को तत्काल सुधारा जाए, ताकि किसी भी पात्र मतदाता को मतदान के अधिकार से वंचित न होना पड़े।



