छत्तीसगढ़

देवउठनी एकादशी पर स्थानीय अवकाश घोषित, सरकारी कार्यालयों में रहेगी छुट्टी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी छुट्टी को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है। राज्य सरकार ने रायपुर और नवा रायपुर अटल नगर के शासकीय कार्यालयों के लिए स्थानीय अवकाश की तारीख बदल दी है। अब देवउठनी एकादशी के अवसर पर 20 नवंबर, शुक्रवार को स्थानीय अवकाश रहेगा। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

दरअसल, इससे पहले राज्य सरकार ने 9 नवंबर, सोमवार को गोवर्धन पूजा (दीपावली का दूसरा दिन) के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित किया था। बाद में शासन द्वारा गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने के बाद स्थानीय अवकाश की तारीख में बदलाव किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, अब 9 नवंबर के स्थानीय अवकाश के स्थान पर 20 नवंबर 2026, शुक्रवार को देवउठनी एकादशी के पर्व पर स्थानीय अवकाश रहेगा।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search