छत्तीसगढ़

अमित शाह ने नवा रायपुर में किया विकसित भारत संकल्प पार्क का लोकार्पण, 16 एकड़ में लगाए गए 3 हजार से अधिक पौधे

रायपुर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को नवा रायपुर अटल नगर के सेक्टर-16 में विकसित भारत संकल्प पार्क का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा भी मौजूद रहे। केंद्रीय गृह मंत्री ने पार्क में पीपल का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

करीब 16 एकड़ क्षेत्र में विकसित इस पार्क में 2,500 से अधिक पीपल और 500 से अधिक स्थानीय प्रजातियों के पौधे लगाए गए हैं। यह पार्क प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को भावी पीढ़ियों तक पहुंचाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनभागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है।

नवा रायपुर बनेगा पीपल सिटी

नवा रायपुर को ‘पीपल सिटी’ के रूप में विकसित करने की दिशा में विकसित भारत संकल्प पार्क को महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। यहां पौधरोपण के साथ-साथ पौधों के संरक्षण और नियमित देखभाल पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है।

‘People for Peepal’ अभियान से जुड़ेगी जनता

नवा रायपुर को हरित और पर्यावरण अनुकूल शहर बनाने के लिए ‘People for Peepal’ अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य लोगों को केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं रखना, बल्कि उनकी देखभाल और संरक्षण के लिए भी प्रेरित करना है।

पार्क में पीपल के पौधों के साथ स्थानीय प्रजातियों के वृक्षों को भी स्थान दिया गया है। इससे जैव विविधता को बढ़ावा मिलने के साथ शहरी क्षेत्र में हरियाली का विस्तार होगा।

इस अवसर पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी, वन मंत्री केदार कश्यप और कौशल विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search