छत्तीसगढ़

सौरभ चंद्राकर को लाया गया रायपुर, कल CBI कोर्ट में होगी पेशी

रायपुर – महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में बड़ी खबर सामने आई है। मामले के प्रमुख प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को CBI ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली से रायपुर लेकर पहुंची है। सौरभ चंद्राकर को फ्लाइट के जरिए रायपुर लाया गया है।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

रायपुर एयरपोर्ट से CBI की टीम उसे सीधे CBI कार्यालय लेकर जाएगी। बताया जा रहा है कि कल सौरभ चंद्राकर को रायपुर स्थित CBI की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा।

भिलाई की जूस दुकान से शुरू हुआ था सफर

सौरभ चंद्राकर मूल रूप से छत्तीसगढ़ के भिलाई का रहने वाला है। बताया जाता है कि वह पहले भिलाई में ‘जूस फैक्ट्री’ नाम से दुकान चलाता था। साल 2017 में उसने ऑनलाइन सट्टेबाजी के कारोबार में कदम रखा। इसके बाद वर्ष 2019 में दुबई पहुंचकर इस नेटवर्क का विस्तार किया।

सौरभ चंद्राकर ने कथित तौर पर रवि उप्पल के साथ मिलकर महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप का नेटवर्क खड़ा किया। देखते ही देखते यह नेटवर्क देश के बड़े ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क में शामिल हो गया।

जांच एजेंसियों के अनुसार, इस नेटवर्क के जरिए बड़े पैमाने पर अवैध सट्टेबाजी का कारोबार संचालित किया गया। वर्ष 2021 के आईपीएल के दौरान 2,000 करोड़ रुपये से अधिक के सट्टे के कारोबार का आरोप भी सामने आया था।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search