छत्तीसगढ़

नगरीय निकाय चुनाव: भाजपा ने बनाई प्रदेश चुनाव टोली, किरण देव ने नेताओं को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, प्रभारी-सह प्रभारी भी नियुक्त

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने चुनावी रणनीति को धार देने के लिए ‘प्रदेश चुनाव टोली’ का गठन किया है। इसके साथ ही नगरीय निकाय चुनाव और उपचुनाव के लिए विभिन्न जिलों में प्रभारी एवं सह-प्रभारियों की नियुक्ति भी की गई है।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

संतोष पाण्डेय समेत 7 नेताओं को प्रदेश चुनाव टोली में जगह

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव द्वारा घोषित प्रदेश चुनाव टोली में प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं सांसद संतोष पाण्डेय, भाजपा प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी, राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) के अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी, खनिज विकास निगम के अध्यक्ष सौरभ सिंह, नगरीय निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक किशोर राय, लौह शिल्पकार विकास बोर्ड के अध्यक्ष प्रफुल विश्वकर्मा और मीडिया सलाहकार पंकज कुमार झा को शामिल किया गया है।

वहीं पदेन सदस्य के रूप में भाजपा आईटी सेल के प्रदेश संयोजक सुनील पिल्लई, सोशल मीडिया प्रदेश संयोजक मितुल कोठारी और प्रदेश मीडिया संयोजक हेमंत पाणिग्रही को जिम्मेदारी दी गई है।

तमनार, बड़ी करेली और बिलाईगढ़ के लिए प्रभारी नियुक्त

  • नगर पंचायत तमनार (जिला रायगढ़): लखनलाल साहू को प्रभारी बनाया गया है। संयोगिता सिंह जूदेव और जोगेश लाम्बा सह-प्रभारी होंगे।
  • नगर पंचायत बड़ी करेली (जिला धमतरी): शशि पवार को प्रभारी तथा अरुण सार्वा और ज्योति चंद्राकर को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।
  • नगर पंचायत बिलाईगढ़ (जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़): यहां केवल अध्यक्ष पद के उपचुनाव के लिए केदार गुप्ता को प्रभारी बनाया गया है। चन्द्रकुमार पटेल और अल्का चंद्राकर सह-प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।

चुनावी तैयारियों में जुटी भाजपा

प्रदेश चुनाव टोली के गठन और निकायवार प्रभारियों की नियुक्ति को भाजपा की आगामी चुनावी तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पार्टी ने संगठन के वरिष्ठ नेताओं के साथ आईटी, सोशल मीडिया और मीडिया टीम को भी इस व्यवस्था में शामिल किया है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search