छत्तीसगढ़

CG NEWS : दीपावली में शराब बिक्री का रिकॉर्ड, मदिराप्रेमियों ने जमकर छलकाए जाम

पिछले साल की तुलना में शुरुआती पांच दिनों में करीब 8 फीसदी अधिक बिक्री, एक दिन में 12.65 करोड़ रुपये की शराब बिकी

रायपुर। दीपावली के त्योहार में मदिराप्रेमियों ने जमकर जाम छलकाए। प्रदेश में दीपावली के दौरान शराब की बिक्री में पिछले साल की तुलना में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। उपलब्ध आबकारी विभाग के आंकड़ों के अनुसार, इस साल 5 से 9 नवंबर तक पांच दिनों में कुल 54.60 करोड़ रुपये की शराब की बिक्री हुई है।आंकड़ों के मुताबिक, 5 से 9 नवंबर 2026 के बीच कुल 54 करोड़ 60 लाख 76 हजार 510 रुपये की शराब बिकी। वहीं पिछले साल के तुलनीय पांच दिनों में यह आंकड़ा 50 करोड़ 65 लाख 46 हजार 390 रुपये था। इस तरह इस साल शराब की बिक्री में करीब 7.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

आंकड़ों के मुताबिक, 5 से 9 नवंबर 2026 के बीच कुल 54 करोड़ 60 लाख 76 हजार 510 रुपये की शराब बिकी। वहीं पिछले साल के तुलनीय पांच दिनों में यह आंकड़ा 50 करोड़ 65 लाख 46 हजार 390 रुपये था। इस तरह इस साल शराब की बिक्री में करीब 7.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

7 नवंबर को सबसे ज्यादा बिक्री

आंकड़ों के अनुसार, 7 नवंबर को शराब की बिक्री सबसे अधिक रही। इस दिन देशी और विदेशी मदिरा मिलाकर 12 करोड़ 42 लाख 74 हजार 770 रुपये की शराब बिकी। यह पिछले साल के तुलनीय दिन की अपेक्षा 9.1 प्रतिशत अधिक है।

वहीं 9 नवंबर को 11 करोड़ 51 लाख 35 हजार 30 रुपये की शराब बिकी, जो पिछले साल की तुलना में 12.3 प्रतिशत अधिक है।

पांच दिनों की शराब बिक्री का तुलनात्मक आंकड़ा

तारीख 2026कुल बिक्रीवृद्धि
5 नवंबर₹8.98 करोड़2.3%
6 नवंबर₹9.78 करोड़8.8%
7 नवंबर₹12.43 करोड़9.1%
8 नवंबर₹11.91 करोड़9.8%
9 नवंबर₹11.51 करोड़12.3%

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search