छत्तीसगढ़

भगवान श्री सहस्त्रबाहु अर्जुन का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया, कसार समाज ने रक्तदान और स्वास्थ्य शिविर का किया आयोजन

रायपुर। हैहयवंशी क्षत्रिय कसार समाज रायपुर द्वारा अपने आराध्य भगवान श्री सहस्त्रबाहु अर्जुन जी का जन्मोत्सव श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर समाज की ओर से धार्मिक, सामाजिक एवं सेवा से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

कार्यक्रम की शुरुआत सत्ती बाजार चौक में भगवान श्री सहस्त्रबाहु अर्जुन जी की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं एवं आमजनों को प्रसादी वितरित की गई।

जन्मोत्सव के अवसर पर समाज ने सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देते हुए रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इसमें समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रक्तदान किया। वहीं स्वास्थ्य जांच शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने लोगों को विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराईं। शिविर में सामान्य स्वास्थ्य जांच के साथ बाल एवं शिशु रोग, दंत चिकित्सा, ईएनटी और फिजियोथेरेपी से संबंधित परामर्श एवं जांच की सुविधा दी गई।

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण भगवान श्री सहस्त्रबाहु अर्जुन जी की भव्य रंगोली रही, जिसे आकर्षक ढंग से तैयार किया गया था। रंगोली ने उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

इस तरह हैहयवंशी क्षत्रिय कसार समाज रायपुर ने भगवान श्री सहस्त्रबाहु अर्जुन जी का जन्मोत्सव धार्मिक आस्था के साथ सेवा, स्वास्थ्य जागरूकता और सामाजिक एकजुटता के संदेश के साथ उत्साहपूर्वक मनाया।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search