छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता कनक तिवारी का निधन, देश के जाने-माने संविधान विशेषज्ञ और गांधीवादी विचारक थे

रायपुर/दुर्ग। छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता, देश के जाने-माने संविधान विशेषज्ञ, लेखक और गांधीवादी विचारक कनक तिवारी का निधन हो गया है। उन्होंने बीती रात अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से प्रदेश के विधिक, साहित्यिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

जानकारी के अनुसार, कनक तिवारी के पार्थिव शरीर को भिलाई के बीएम शाह अस्पताल में रखा गया है। विदेश में रह रही उनकी बेटी के आने के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा।

लंबे समय से चल रही थी स्वास्थ्य संबंधी परेशानी

कनक तिवारी के स्वास्थ्य को लेकर पिछले करीब एक महीने से उनके परिचित और प्रशंसक चिंतित थे। सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाले कनक तिवारी की पोस्ट लंबे समय तक नहीं आने पर उनके शुभचिंतक लगातार हालचाल जानने का प्रयास कर रहे थे।

13 नवंबर को देवप्रिय अवस्थी ने सोशल मीडिया पर उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता जाहिर करते हुए अपडेट देने का अनुरोध किया था।

इससे पहले 5 सितंबर को कनक तिवारी ने अपने फेसबुक पोस्ट में बताया था कि वे पांचवीं बार आईसीयू में भर्ती हुए हैं। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद 19 सितंबर को उन्होंने एक और पोस्ट साझा की थी। इसमें उन्होंने अपने मोहल्ले पद्मनाभपुर में गणेश उत्सव के अवसर पर सार्वजनिक रूप से अभिनंदन किए जाने का उल्लेख किया था।

विधि, साहित्य और विचार के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान

कनक तिवारी छत्तीसगढ़ के विधिक और बौद्धिक जगत की प्रतिष्ठित हस्तियों में शामिल थे। संविधान, कानून, गांधीवादी विचारधारा और सामाजिक विषयों पर उनकी गहरी समझ के लिए उन्हें जाना जाता था।

छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता के रूप में उन्होंने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई। उनके निधन से प्रदेश ने एक अनुभवी विधिवेत्ता, विचारक और लेखक को खो दिया है।

उनके निधन पर विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित किए जाने की उम्मीद है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search