छत्तीसगढ़
कोयला लेवी घोटाले में रामगोपाल अग्रवाल को झटका, हाईकोर्ट ने जमानत याचिका खारिज की

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित कोयला लेवी घोटाले में कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को बड़ा झटका लगा है। हाईकोर्ट ने उनकी नियमित जमानत याचिका खारिज कर दी है। कोर्ट ने प्रथम दृष्टया आर्थिक अपराध में संलिप्तता मानते हुए जांच में सामने आए साक्ष्यों के आधार पर राहत देने से इनकार कर दिया।

मामले में रामगोपाल अग्रवाल पर कोयला लेवी से पार्टी के लिए 104.20 करोड़ रुपये लेने का आरोप है। वहीं, पूरे घोटाले में करीब 540 करोड़ रुपये की अवैध वसूली का गंभीर आरोप लगाया गया है।
हाईकोर्ट के इस फैसले से कोयला लेवी घोटाले में आरोपी रामगोपाल अग्रवाल को फिलहाल नियमित जमानत नहीं मिल सकी है।




