छत्तीसगढ़अपराध

लुंड्रा विधायक के शासकीय आवास में चोरी, पिकअप लगाकर ले जा रहे थे फर्नीचर, कार्यकर्ताओं ने पकड़ा

अंबिकापुर। लुंड्रा विधायक प्रबोध मिंज के शासकीय आवास में चोरी की वारदात सामने आई है। गांधी चौक स्थित बंगले से चोर पिकअप वाहन लगाकर सोफा सेट और कुछ अन्य फर्नीचर का सामान ले जा रहे थे। इसी दौरान विधायक के कुछ कार्यकर्ताओं की नजर पिकअप पर पड़ी। शक होने पर पिकअप चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

चोरी के वक्त बंगले में कोई मौजूद नहीं था। सूचना मिलते ही गांधीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू की। चोरी गया सामान जब्त कर लिया गया है। इस वारदात ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस घटना से सवाल खड़े हो रहे जब विधायक का शासकीय आवास ही सुरक्षित नहीं है, तो आम नागरिकों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल उठता है। शहर में बढ़ते अपराधों से लोग चिंतित हैं।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search