छत्तीसगढ़

बस्तर में आई बाढ़ के बाद सियासत,प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का तीखा हमला

रायपुर- बस्तर और दंतेवाड़ा में आई भीषण बाढ़ ने तबाही मचाई है। बाढ़ के कारण 600 से ज़्यादा मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जिससे हजारों लोग बेघर हो गए हैं। इस आपदा को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने सरकार पर कड़ा हमला बोला है। बैज ने बस्तर के हर बाढ़ पीड़ित परिवार को तुरंत 50,000 रुपये की आर्थिक सहायता देने की मांग की है किसानों की बर्बाद हुई फसल का मुआवजा दिया जाए। साथ ही एक विशेष राहत पैकेज की घोषणा की जाए।

बैज ने लगाए आरोप

दीपक बैज ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के बस्तर दौरे पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी बस्तर गए और वहां के लोगों से पूछ रहे थे – सब बढ़िया? यह तो जले पर नमक छिड़कने जैसा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि प्रशासन ने बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री के नाम पर सिर्फ धनिया और मिर्च पाउडर बांटे।
पत्रकार वार्ता में बाढ के बाद के हालातों पर दीपक बैज ने बताया कि वह तीन दिन बस्तर के दौरे पर रहे। वहां लोगों के लिए न तो खाने की कोई व्यवस्था है, न रहने का ठिकाना और न ही स्वास्थ्य सेवाओं का इंतजाम। सरकार के लोग सिर्फ फोटो सेशन कर लौट आए। वहीं पीसीसी चीफ ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी जल्द ही बस्तर बाढ़ पीड़ितों तक राहत सामग्री पहुंचाएगी।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button