छत्तीसगढ़

BIG NEWS: सौरभ चंद्राकर 8 दिन की CBI रिमांड पर, 12 नवंबर तक दिल्ली में होगी पूछताछ

रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में आरोपी सौरभ चंद्राकर को लेकर रायपुर की CBI विशेष अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद सौरभ चंद्राकर की 8 दिन की पुलिस रिमांड मंजूर कर दी है। अब CBI 12 नवंबर तक उससे पूछताछ करेगी,

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

जानकारी के मुताबिक, CBI सौरभ चंद्राकर को पूछताछ के लिए दिल्ली ले जाएगी। सुरक्षा संबंधी कारणों का हवाला देते हुए CBI ने दिल्ली में पूछताछ करने की बात कही है।

कोर्ट ने पूछताछ के दौरान CCTV कैमरों की निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, सौरभ चंद्राकर को शाम के समय अपने वकील से मुलाकात करने की अनुमति भी दी गई है।

इधर, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भी सौरभ चंद्राकर की कस्टडी हासिल करने के लिए अदालत में आवेदन लगाया है। ऐसे में अब इस मामले में ED की आगे की कार्रवाई पर भी नजर रहेगी।

महादेव सट्टा ऐप मामले में सौरभ चंद्राकर से होने वाली पूछताछ को अहम माना जा रहा है। जांच एजेंसियों को इस पूछताछ के जरिए मामले से जुड़े अन्य लोगों और नेटवर्क के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की उम्मीद है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search