रायपुर-मुंबई के बीच शुरू होगी पांचवीं फ्लाइट, 1 दिसंबर से इंडिगो की नई उड़ान

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से मुंबई के बीच हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। यात्रियों की बढ़ती संख्या और हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के उद्देश्य से इंडिगो एयरलाइंस 1 दिसंबर से रायपुर-मुंबई के बीच नई फ्लाइट शुरू करने जा रही है। इसके शुरू होने के बाद दोनों शहरों के बीच हवाई यात्रा के लिए पांच फ्लाइट्स का विकल्प उपलब्ध होगा।
जानकारी के मुताबिक, नई फ्लाइट सुबह 8:25 बजे रायपुर से मुंबई के लिए उड़ान भरेगी। इस नई सेवा से सुबह के समय मुंबई जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।
इस फ्लाइट का फायदा अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को भी मिल सकता है। मालदीव से मुंबई पहुंचने वाले यात्री कनेक्टिंग फ्लाइट के जरिए रायपुर वापस लौट सकेंगे। इससे रायपुर और मुंबई के बीच हवाई कनेक्टिविटी के साथ-साथ अन्य शहरों और अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों से जुड़ाव भी बेहतर होने की उम्मीद है।
नई उड़ान शुरू होने से यात्रियों को समय के अनुसार फ्लाइट चुनने के अधिक विकल्प मिलेंगे और रायपुर-मुंबई रूट पर हवाई सेवाओं को मजबूती मिलेगी।




