छत्तीसगढ़

अमित जोगी के खिलाफ FIR दर्ज, पीएम मोदी और मुख्य चुनाव आयुक्त पर आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट मामले में एक्शन

रायपुर। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के नेता और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत अजीत जोगी के पुत्र अमित जोगी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। रायपुर कमिश्नरेट के सिविल लाइंस थाने में अमित जोगी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

जानकारी के मुताबिक, रायपुर भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर की शिकायत पर पुलिस ने अमित जोगी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 196, 352, 353(2) और 356(2) के साथ सूचना प्रौद्योगिकी (संशोधन) अधिनियम, 2000 की धारा 67 के तहत FIR दर्ज की है।

क्या है पूरा मामला?

अमित जोगी ने हाल ही में ‘वोट चोरी’ के मुद्दे को लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो तैयार कर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। इस पोस्ट को लेकर भाजपा नेताओं ने कड़ा ऐतराज जताया, मंगलवार रात विधायक राजेश मूनत के नेतृत्व में भाजपा नेताओं ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर सिविल लाइंस पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। बताया जा रहा है कि अमित जोगी ने कुछ समय बाद अपने सोशल मीडिया अकाउंट से संबंधित पोस्ट डिलीट कर दिया था। इसके बाद उन्होंने माफी मांगते हुए एक अन्य पोस्ट भी साझा किया था।

फिलहाल इस मामले में पुलिस की जांच और आगे की कार्रवाई पर नजर रहेगी।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search