छत्तीसगढ़

दिवाली से पहले दिवाली! PM मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर को शाम 7 बजे हर घर दिया जलाने का आव्हान किया सीएम साय ने… उसी दिन से प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर देशभर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ आयोजित किया जा रहा है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ में 17 सितंबर की शाम 7 बजे 36 लाख ‘आशीर्वाद के दीये’ जलाने का लक्ष्य रखा गया है। यानी दिवाली से पहले ही प्रदेश दीपों की रोशनी से जगमगाएगा।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों से इस अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर जलाया जाने वाला ‘आशीर्वाद का दीया’ उनके स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन की शुभकामना के साथ सेवा, जनकल्याण और विकसित भारत के संकल्प का प्रतीक बनेगा।

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा अभियान

छत्तीसगढ़ में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलेगा। इस दौरान सेवा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जरूरतमंदों की सहायता से जुड़े कार्य किए जाएंगे।

सीएम साय ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि 17 सितंबर की शाम 7 बजे हर परिवार अपने घर में ‘आशीर्वाद का दीया’ जरूर जलाए और आसपास के लाभार्थी परिवारों को भी इस पहल से जोड़े।

उन्होंने कहा कि सेवा छत्तीसगढ़ की संस्कृति और संस्कारों का अभिन्न हिस्सा है। प्रदेशवासी अपनी सहभागिता से इस अभियान को जनसेवा और जनभागीदारी के व्यापक उत्सव में बदलें।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search