EXCLUSIVE: छत्तीसगढ़ के अफसर-कर्मचारियों को तनाव से राहत के लिए मिलेगा विपश्यना शिविर में जाने का विशेष अवकाश

रायपुर। छत्तीसगढ़ की छत्तीसगढ़ सरकार ने आईएएस, राज्य सेवा अधिकारियों समेत तमाम शासकीय अफसर-कर्मचारियों को मानसिक तनाव से राहत देने के उद्देश्य से एक अहम पहल की है। सरकार ने आवासीय विपश्यना ध्यान शिविरों में भाग लेने के लिए विशेष अवकाश देने की घोषणा की है।
इस फैसले को प्रशासनिक तंत्र में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों के मानसिक स्वास्थ्य, एकाग्रता और कार्यक्षमता से जोड़कर देखा जा रहा है।
छुट्टी के लिए ये शर्तें होंगी लागू
सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, विपश्यना शिविर में शामिल होने के इच्छुक अफसर-कर्मचारियों को पहले शिविर में पंजीयन (रजिस्ट्रेशन) से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे।
इसके अलावा, शिविर से लौटने के बाद संबंधित अधिकारी/कर्मचारी को:
- शिविर पूर्ण करने का प्रमाणपत्र जमा करना होगा
- अन्यथा, दी गई विशेष छुट्टी को अर्जित अवकाश (Earned Leave) में परिवर्तित कर दिया जाएगा
तनाव प्रबंधन और प्रशासनिक दक्षता पर फोकस
राज्य सरकार की इस पहल का उद्देश्य सिर्फ छुट्टी देना नहीं, बल्कि अफसरों और कर्मचारियों को तनावमुक्त, संतुलित और अधिक प्रभावी कार्यशैली के लिए प्रेरित करना है।
प्रशासनिक कार्यों में बढ़ते दबाव और जिम्मेदारियों के बीच यह फैसला मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश
इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा आदेश जारी किया गया है, जिसमें विशेष अवकाश के नियम और प्रक्रिया स्पष्ट की गई है।
यह निर्णय राज्य सरकार की उस सोच को भी दर्शाता है, जिसमें कर्मचारियों की कार्यकुशलता के साथ-साथ मानसिक संतुलन और आंतरिक स्वास्थ्य को भी महत्व दिया जा रहा है।





