छत्तीसगढ़

Cg Big News: 379 दिनों बाद जेल से बाहर आए कवासी लखमा

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा आज जेल से रिहा हो गए। जेल से बाहर निकलते ही उनका बैंड-बाजे और कार्यकर्ताओं के जोशीले जुलूस के साथ भव्य स्वागत किया गया। बड़ी संख्या में समर्थक और पार्टी कार्यकर्ता जेल के बाहर मौजूद रहे।

रिहाई के बाद कवासी लखमा ने सबसे पहले पत्नी, बच्चों और परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात की। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने उन्हें खुली गाड़ी में जुलूस के रूप में बाहर निकाला। इस दौरान नारेबाजी और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

जेल से बाहर आकर कवासी लखमा ने कहा,“जिन लोगों ने इस कठिन समय में मेरा समर्थन किया, मैं उन सभी का आभार व्यक्त करता हूं।”उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के डिप्टी सीएम और हाईकोर्ट अधिवक्ता अरुण साव का भी विशेष रूप से धन्यवाद किया।

विधानसभा के आगामी बजट सत्र में शामिल होने के सवाल पर लखमा ने कहा कि वे इस संबंध में विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखेंगे। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया,“मुझे न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है, मुझे न्याय जरूर मिलेगा।”

गौरतलब है कि शराब घोटाले के मामले में कवासी लखमा 379 दिनों से जेल में बंद थे। कल ही सुप्रीम कोर्ट से उन्हें सशर्त जमानत मिली थी, जिसके बाद आज उनकी रिहाई संभव हो सकी।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button