छत्तीसगढ़

BIJAPUR BREAKING NEWS: IED निर्माण का बड़ा जखीरा बरामद, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बस्तर दौरे से पहले नक्सलियों पर बड़ा प्रहार

बीजापुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बस्तर प्रवास से पहले नक्सल मोर्चे पर सुरक्षा बलों ने दबाव और तेज कर दिया है। इसी कड़ी में केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (CRPF) की 228वीं बटालियन ने नक्सलियों के एक बड़े डम्प पर छापामार कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की है।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

भट्टीगुड़ा के घने जंगलों में चलाए गए इस ऑपरेशन में सुरक्षा बलों को नक्सलियों द्वारा आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) बनाने के लिए जुटाई गई सामग्री हाथ लगी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बरामद सामग्री से 100 से अधिक आईईडी तैयार किए जा सकते थे, जो सुरक्षा बलों और आम नागरिकों के लिए बड़ा खतरा बन सकते थे।

कार्रवाई के दौरान 36 किलोग्राम जिलेटिन पाउडर, 225 डेटोनेटर, कॉर्डेक्स वायर सहित अन्य विस्फोटक सामान जब्त किया गया है। इसके साथ ही 42 नग देशी बीजीएल (बैरल ग्रेनेड लॉन्चर) सेल भी सुरक्षा बलों ने बरामद की हैं, जो नक्सलियों की हिंसक मंशा को दर्शाती हैं।

यह पूरा छापामार ऑपरेशन सीआरपीएफ के कमांडेंट लतीफ कुमार साहु के सुपरविजन में लॉन्च किया गया था, जिसे जमीनी स्तर पर सटीक खुफिया सूचना के आधार पर अंजाम दिया गया। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि इस कार्रवाई से नक्सल नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है और क्षेत्र में उनकी ऑपरेशनल क्षमता कमजोर हुई है।

लगातार हो रही ऐसी कार्रवाइयों से यह स्पष्ट है कि बस्तर अंचल में नक्सलवाद के खिलाफ अभियान अब निर्णायक दौर में प्रवेश कर चुका है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search