छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के हर संभाग मुख्यालय में स्थापित होगी लौह पुरुष सरदार पटेल की भव्य प्रतिमा, डिप्टी CM अरुण साव ने की घोषणा

रायपुर। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने एक ऐतिहासिक घोषणा की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के पांचों संभागीय मुख्यालयों रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, अंबिकापुर और जगदलपुर में सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की भव्य प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

डिप्टी सीएम साव ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के मार्गदर्शन में नगरीय प्रशासन विभाग ने इस निर्णय को तत्काल अमल में लाने का आदेश जारी किया है। इसके तहत पांचों नगर पालिक निगमों को 50-50 लाख रुपए की राशि यानी कुल 2 करोड़ 50 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं, जिससे प्रतिमा स्थापना और आसपास के क्षेत्र के सौंदर्यीकरण का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा लौह पुरुष सरदार पटेल जी ने ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ संघर्ष करते हुए न केवल मां भारती को स्वतंत्र कराया, बल्कि आजादी के बाद 562 रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर एक भारत, श्रेष्ठ भारत का निर्माण किया। उनके योगदान को देश कभी नहीं भूल सकता। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज रायपुर के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ में शामिल हुए। इसी दौरान डिप्टी सीएम साव ने इस घोषणा को साय सरकार की ओर से लौह पुरुष के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि बताया।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search